News

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए)के अधिकारियों के साथ विधानसभा अध्यक्ष ने की बैठक, विकास कार्यो का लिया जायजा

ऋषिकेश 7 जनवरी 2021_ विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण(एमडीडीए) के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 2 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से विभिन्न आंतरिक मोटर मार्गो के निर्माण के लिए स्वीकृत होने पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का आभार व्यक्त किया l
विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने अवगत किया है कि कुम्भ योजना के अंतर्गत एमडीडीए के माध्यम से हरिपुर कला लेन नंबर 6 में सीसी सड़क मार्ग निर्माण के लिए 33 लाख 13 हजार रुपये, हरिपुर कला मे आंदोलन उत्सव में हरिहरधाम तक सीसी सड़क मार्ग का निर्माण के लिए 17 लाख 23 हजार रुपये, हरिपुर कला में गीता कुटीर से आनंदोत्सव मे सीसी सड़क मार्ग निर्माण के लिए 97 लाख 70 हजार रुपये, हरिपुर कला के मृगु आश्रम से लेन नंबर 5 तक सीसी सड़क मार्ग के लिए 18 लाख 8 हजार रुपये, हरिपुर कला में नंबर 5 में सीसी तथा डामरीकरण कार्य के लिए 41 लाख 46 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं । जिसकी निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी है और शीघ्र ही इस क्षेत्र में कार्य प्रारंभ किया जाएगा । विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि कुंभ योजना के अंतर्गत क्षेत्र में अनेक आंतरिक मोटर मार्ग सहित जल संस्थान, सिंचाई विभाग के अनेक कार्य स्वीकृत होने हैं। जिसके लिए अग्रवाल ने अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा है कि कुंभ योजना के दौरान होने वाले विकास कार्य से जहां कुंभ यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी वहां इन कार्यों से स्थानीय लोगों को भी लाभ होगा। साथ ही उन्होंने कहा है कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में विकास के और भी कार्य होने हैं जिन्हें शीघ्र ही स्वीकृत कराया जाएगा ।
बैठक में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान, अधीक्षण अभियंता हरिश चंद्र सिंह राणा उपस्थित थेl