News

जौनसार बावर के त्यौहार माघ-मरोज के उपलक्ष्य में ऑनलाईन संगोष्ठी का किया गया आयोजन।

त्यूणी, (संजय राजपूत)। राजकीय महाविद्यालय त्यूनी में ’’एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब’’ की ओर से जौनसार बावर में प्रतिवर्ष होने वाले त्यौहार माघ-मरोज के उपलक्ष्य में एक ऑनलाईन-संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विदित है कि जौनसार बावर में प्रतिवर्ष जनवरी की शुरूआत में मनाएं जाने वाले माघ-मरोज मेले का विशेष महत्व है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 (डॉ0) अंजना श्रीवास्तव ने की। उन्होंने महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं को शुभकामनाएें दी और इस त्यौहार की प्रासंगकिता के बारे में बताया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के लिपिक मनीष ने विस्तृत रूप से पारम्परिक कार्यक्रम के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 मीनाक्षी कश्यप, द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बडी संख्या में छात्रों ने भाग लिया गुगल मीट के माध्यम से आयोजित, संगोष्ठी में छात्र प्रमेश, पवन, अंजली, गोसाई, शिवानी, प्रसन्नता, आशु आदि ने प्रतिभाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण डॉ0 राजेश कुमार, डॉ0 सतीश चन्द्र, मंजू गौतम, डॉ0 अजय वर्मा, डॉ0 पवन कुमार रावत, श्रीमती शर्मिला, डॉ0 आशीष बिजल्वाण, श्री सचिन शर्मा आदि उपस्थित रहें।