नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदों द्वारा स्वर्ग आश्रम ट्रस्ट की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर प्रबंधक की बुद्धि शुद्धि को किया यज्ञ

स्वर्गआश्रम (पौड़ी गढ़वाल) 7 जनवरी 2021 _
नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदों द्वारा स्वर्गाश्रम ट्रस्ट की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर आश्रम प्रबंधक की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल ने कहा कि मुझसे पूर्व की पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला राजपूत व स्वर्ग आश्रम ट्रस्ट प्रबंधन के मध्य एक समझौता हुआ था। जिसे स्वर्ग आश्रम ट्रस्ट द्वारा एकदम से नकार दिया गया है। इस ट्रस्ट का निर्माण सनातन धर्म के प्रचार ,आम जनमानस वासियों के कल्याण एवं सुविधा प्रदान करने के लिए हुआ था। परंतु अब यह ट्रस्ट सिर्फ व्यवसाय की गति विधियों में लगे हुए हैं। जिससे इनकी जन विरोधी नीतियों के कारण नगर पंचायत आश्रम में कल्याणकारी जो योजनाएं चल रही थी उस में अड़चन पैदा हो रही है । जिसका नगर पंचायत विरोध करती है। नगर पंचायत के वार्ड सदस्यों ने कहा कि स्वर्ग आश्रम अपनी हठधर्मिता के कारण स्थानीय निवासियों के हितों की अवहेलना कर रहा है । जिसके विरोध स्वरूप आज हमने स्वर्ग आश्रम का पुतला फूंक कर अपना विरोध दर्ज किया है और आगे आंदोलन की रणनीति पर भी सभी के साथ चर्चा की जाएगी,

धरना प्रदर्शन के मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल, सभासद नवीन राणा, सभासद जितेंद्र धाकड़, सभासद सरोज देवी ,सभासद पिंकी शर्मा ,मुरलीधर शर्मा ,उत्तराखंड जन विकास मोर्चा के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, व्यापारी गण ,युवा मोर्चा साथी गण, हेमंत ,मुरली शर्मा ,मुकेश, सुरेंद्र, अजय आर्य, शुभम सिंघल, नितिन पयाल, मोहन नागर ,संजीव प्रजापति, राहुल, अमन कहोली, आशीष रयाल, शिवकुमार, भरतदास, कोमल शर्मा, संजय देशवाल , अनिल नेगी, अप्पी, भूपेंद्र, आदि मौजूद थे।
