दो बसों की आपस मे सीधी भिडंत, पांच यात्री घायल

हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत रविवार की तड॒के उत्तराखण्ड ओर उत्तर प्रदेश परिवहन की दो बसो की सीधी भिडत हो गयी। घटना में दोनों बसों में सवार पांच यात्री घायल हो गये। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर घायलो की हालत खतर से बाहर बतायी जा रही है। घटना के बाद उत्तर प्रदेश परिवहन बस का चालक व परिचालक मौके से फरार हो गया।
श्यामपुर थाना एसो दीपक कठैत ने बताया कि रविवार की तड़के उत्तराखण्ड परिवहन बस चण्डीगढ स कोटद्वार जा रही थी जबकि उत्तर प्रदश परिवहन की बस हरिद्वार आ रही थी। दोनों बसों की भिड़त गाजीवाली में भिडत हो गयी।
घटना में उत्तराखण्ड परिवहन बस का चालक ओमपाल पुत्र प्रीतम सिंह निवासी डिफेंस कॉलोनी रुड़की,यात्री प्रवेश पुत्र दवेश निवासी कती गांव चोबट्टाखाल,जितंद्र पुत्र भापाल निवासी पट्टी खासूं तहसील पोडी, प्रेमपाल पुत्र चतुर्भुज निवासी टिक्री थाना वजीरगज बदायूं यूपी, प्रेम सिंह पुत्र आमप्रकाश निवासी अबगना परवज नगर थाना बिसौली बदायूं यूपी और चरण पुत्र शिवराज निवासी अबगाना परवेज नगर थाना बिसौली बदायूं यूपी घायल हो गया। जबकि उत्तर प्रदेश परिवहन बस चालक व परिचालक मोके से फरार हो गये। सूचना पर पुलिस ने मोक पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर घायलां की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही हे।
