डेढ़ लाख लूट मामले मे पुलिस ने तीन अज्ञात पर किया मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। कनखल में बीती रात हुई लूट मामले में पुलिस ने पीडित की तहरीर पर तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू कर दी हे। पूलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी केमरों को खंगालने में जुटी हे।
कनखल प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार की रात को शक्ति नगर कनखल के पास स्कूटी सवार फाईनेसंर विकास गर्ग पुत्र राजेन्द्र गर्ग निवासी कर्म विहार कनखल के साथ वहां खडे तीन युवकों ने लाठी डण्डों से हमला कर डेढ लाख लूटने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर घायल फाईनेंसर से घटना की जानकारी लेने के बाद उसको उपचार के लिए भेजकर पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
पीडित ने तहरीर देते हुए शिकायत की हें कि बीती रात वह घर से स्कूटी से बाजार की आ रहा था कि इसी दोरान जब शक्तिनगर के पास पहुंचा तभी वहां खडे तीन युवकों ने उसपर लाठी डण्डों से हमला कर उसकी जेब में रखें डेढ लाख रूपये लूट कर फरार हो गये।
पुलिस ने पीडित की तहरीर पर अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ सम्बंधित धारा मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हे। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है।
प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि पीडित इस बात को भी स्वीकार कर रहा हैं कि उसके साथ लूट नहीं हुई बल्कि उस पर हमला करने के दौरान उसकी जेब से पैसे गिर गये थे, तभी तीनों पैसो उठाकर भाग गये। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जूटी है।
