आपसी मारपीट मे दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार । किसी बात को लेकर हुई आपसी मारपीट मामले में एक व्यक्ति ने दो के खिलाफ रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया हे। पीडित ने एक नामजद और दूसरा अज्ञात पर गाली गलोच व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया हे। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नसीम सलमानी पुत्र हाजी इल्यिास निवासी दादूपुर गोविन्दपुर राजी जनपद ने कोतवाली रानीपुर में तहरीर देते हुए शिकयत की हें कि सन्दीप पुत्र कमल सिंह निवासी टान्सर्पोट कार्यालय सलेमपुर रानीपुर सहित एक अज्ञात द्वारा उसके साथ गाली गलोच करते हुए मारपीट की गयी और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीडित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश सिंह देव के अनुसार एक व्यक्ति ने दो के खिलाफ मारपीट व धमकी का मकदमा दर्ज कराया हे।
