महिला ने लगाया फैक्ट्री पर कब्जा करने का आरोप पुलिस ने किया आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। एक महिला ने फैक्ट्री पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए एक शख्स के खिलापफ रानीपुर कोतवाली में शिकायत की गयी है।जिसमेें पीडिता ने फैक्ट्री में तोडपफोड करते हुए डराने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश सिंह देव ने बताया कि एक महिला श्रीमती लक्ष्मी सुखीजा पत्नी स्व0 नन्द किशोर निवासी 56/36 न्यू राम नगर ज्वालापुर जनपद हरिद्वार ने तहरीर दी हैं कि उसकी फैक्ट्री औद्योगिक क्षेत्र बहादराबाद में स्थित है। उसकी फैक्ट्री पर एक शख्स राजकुमार की नजर है। जोकि पहले भी फैक्ट्री पर कब्जा करने की नीयत से उल्टी
सीधी हरकते कर चुका है। राजकुमार ने 08 जनवरी 21 को ताले तोड कर फैक्ट्री में घुसकर तोड फोड करते हुए उनको डराने की कौशिश की और फैक्ट्री के गेट पर धमकी भरा एक पत्र चस्पा किया । जिसमें उसको व बेटे को मारने-पीटने की धमकी दी गयी। जिस कारण राजकुमार से मां-बेटे को अपनी जान-माल का खतरा पैदा हो गया है। जिसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
