मानसिक रूप से परेशान युवती ने लगाई फांसी

हरिद्वार। एक युवती ने मानसिक रूप से परेशान होकर रविवार की रात को घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी परिजनों को तड़के हुई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। लेकिन परिजन युवती के सुसाइड के सम्बंध् में कोई खास जानकारी नहीं दे सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों के सुपूर्द कर दिया।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश सिंह देव ने बताया कि बीती रात विष्णु लोक काॅलोनी रानीपुर निवासी एक युवती बबीता पुत्राी रामनाथ (21) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी जानकारी परिजनों को तडके जागने पर हुई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी ली। लेकिन युवती के जान देने के सम्बंध् में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। युवती ने उस वक्त घर में फांसी लगाकर सुसाइड किया, जब घर पर उसके पिता और भाई था। जबकि उसकी मां और भाई 8-10 दिन पहले बाहर गये हुए थे।
मृतक के पिता का कहना हैें कि जब से मां व भाई गया हैं तभी से उनकी बेटी गुमशुम रहती थी और किसी से बात नहीं करती थी। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों के सुपूर्द कर दिया।
