मारपीट व धमकी मामले में क्रास मुकदमा

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली में दूसरे पक्ष ने भी मां-बेटे के खिलाफ गाली गलोच व मारपीट करते हुए जान से मारने की ध्मकी का मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि पहला पक्ष एक दिन पूर्व दम्पति के खिलापफ इन्हीं धराओं में मुकदमा दर्ज कर चुका है।
पुलिस दोनेां पक्षों की तहरीर के आधर पर मामले की जांच में जुट गयी है। रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश सिंह देव ने बताया कि राजकुमार पुत्र बालमुकुन्द निवासी वाटर्स वर्कस काॅलोनी रानीपुर हरिद्वार ने कोतवाली रानीपुर में तहरीर देते हुए शिकायत की हैं कि दीपक पुत्र वेदपाल निवासी वार्टर वर्कस काॅलोनी रानीपुर और उसकी मां बबीता पत्नी वेदपाल ने उसको व पत्नी के साथ गाली गलोच कर मारपीट की और जान से मारने की ध्मकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधर पर मां-बेटे के खिलापफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताते चले कि एक दिन पूर्व आरोपी पक्ष भी दम्पति के खिलापफ इन्हीं धराओ मे मुकदमा दर्ज कराया चुका है।
