ग्राम पंचायत हरिपुर कला में जरूरतमंद बच्चों को ठंड के कहर से बचाने के लिए 150 जैकेट का वितरण

हरीपुर शुक्रवार को बीटीसी सदस्य मुकेश गोनियाल के नेतृत्व मे गौरी फाउंडेशन के सहयोग द्वारा क्षेत्र पंचायत हरिपुर कला में जरूरतमंद बच्चों को ठंड के कहर से बचाने के लिए 150 जैकेट वितरण की ।

ग्राम वासियो ने इस सराहनीय कार्य की प्रसंसा करते हुए आपना योगदान दिया।वहा पर उपस्थित लोगों का कहना था कि असाहय बच्चों को इस सर्दी के समय जैकेट पहने देखकर आत्म संतुष्टि प्राप्त हुई।क्षेत्र मे इस प्रकार के सामाजिक कार्य होते रहने की और अपना योगदान देने की बात कही ।

आयोजन मे वार्ड 15 के वार्ड मेम्बर विनायक गिरी ने अपने वार्ड के छोटे असाहय गरीब बच्चों को जैकेट वितरण करवाया।इस अवसर पर उन्होंने बताया कि वो अपने वार्ड के लोगो के लिये हमेशा समर्पित एवं कल्याण भाव से कार्य करते रहेंगे।

जैकेट वितरण करने में सहायक कमल पटेल ,अनिल शर्मा , सुनील ओझा , सत्यम सिंह पटेल ,सौरव गुप्ता, रवि रावत, पंकज पाल बीडीसी।अन्य सदस्यों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान एवं सहयोग दिया।

मुकेश गोनियाल,विनायक गिरी और उपस्थित सभी ने सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
