आदर्श प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारम्भ।
डाकपत्थर, संजय राजपूत। राष्ट्रीय स्वयंसेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय डाकपथर मे, श्रीमती मन्जू मोगा, ग्राम प्रधान डाकपतथर के कर कमलों द्वारा हुआ। उन्होंने स्वयंसेवकों को राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि अमित प्रभारी प्रधानद्यापक राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय डाकपथर ने कहा की अपने जीवन में सदेव नेतिक कार्यो के प्रति समर्पित रहनें का प्रण लेना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ आशुतोष त्रिपाठी, प्राध्यापक डॉ राखी डिमरी, डॉ आरo एसo केष्टवाल , डॉo निरंजन प्रजापति, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री मनमोहन ने भी अपने विचार रखे। मीडिया की ओर से श्री विनोद रोथाण एवं श्री इन्द्रपाल सिंह ने भी प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ दीप्ति बगवाडी ने सात दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा से अथितियो एवं स्वयंसेवीयो को अवगत कराया। इस अवसर पर कार्यक्रम सहभागी डॉo अमित गुप्ता ,श्री चेतराम, श्री सचिन, इत्यादि उपस्थित रहे। स्वयंसेवीयो में पलक,राहुल, रुबिका चोहान, मीनाक्षी, मुस्कान, सरोज , साक्षी, अनिल इत्यादि उपस्थित रहे।
