हथियारबंद युवकों ने कार सवार दो भाईयों को पीटा आरोपियों पर सिड़कुल में पीडित ने कराया मुकदमा

हरिद्वार। एक युवक ने हथियार बंद पांच लोगों पर रास्ता रोकने तथा गाडी का हार्न बजाने पर गाली गलोच कर मारपीट व ध्मकी देने का मामला सिड़कुल मे दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित चैधरी पुत्रा आदेश कुमार निवासी रामधम काॅलोनी रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार ने थाना सिडकुल में तहरीर देते हुए आरोप लगाया हैं कि पांच युवकों मोनूपाल ग्राम ब्रहमपुरी सिडकुल, सचिन निवासी देवनगर सिडकुल, विशाल चैहान निवासी रोशनपुरी, शक्ति निवासी मेरठ और बन्टी निवासी मेरठ यूपी द्वारा हथियारों से लैस होकर उसकी गाडी का रास्ता रोक लिया। जब उसके द्वारा हार्न दिया गया, तो युवकों ने गाली गलोच करते हुए उसके व भाई के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीडित की तहरीर पर आरोपियों के खिलापफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। सिड़कुल एसओ लखपत सिंह ने.बताया कि एक युवक ने हथियार बंद पांच लोगों पर रास्ता रोकने तथा गाडी का हार्न बजाने पर गाली गलोच करते हुए मारपीट कर धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
