News

श्री अनादि शक्ति ट्रस्ट ने मनाया बालिकाओं के साथ बेटी दिवस। बेटियों की शिक्षा को लेकर संकल्परत है ट्रस्ट ।

ऋषिकेश दिनांक 24 जनवरी 2021_
बेटी दिवस के मौके पर श्री अनादि शक्ति ट्रस्ट ने बालिकाओं के साथ समय व्यतीत किया। तथा बालिकाओं को खाद्य सामग्री वितरित की।
इस मौके पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष कविता बलूनी ने “बेटी बचाओ शिक्षित बनाओ” को लेकर एक गाने के रूप में अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा की बेटों के लालच में बेटियों को कोख में ही मारा जा रहा है जोकि अत्यंत दुखदाई है। बेटियां हमारे देश के लिए बहुत जरूरी हैं, और बेटियां ही आज हमारे देश का नाम हर जगह रोशन कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे देश की हर बेटी शिक्षित और खुद से सक्षम होनी चाहिए। इस मौके पर बच्चों ने बहुत आनंद लिया। ट्रस्ट की अध्यक्ष ऋतु शर्मा, सचिव मधुश्री शर्मा, तथा संगीता कुकरेती के साथ ही अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे।