News

भारत स्काउट एवं गाइड की रेंजर्स ने सैनिटेशन प्रोमोशन के अन्तर्गत सर्वे कर डिमॉन्स्ट्रेशन द्वारा लोगो को किया जागरूक।

ऋषिकेश, (संजय राजपूत)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भारत स्काउट एवं गाइड की प्रियदर्शनी टीम की रेंजर्स ने हरिपुर कला में आज सैनिटेशन प्रोमोशन के अन्तर्गत ५ सर्वे और लोगों में पानी की स्वच्छता, खाने को मक्खी मच्छर से बचाने के सुझाव, घर के कूड़े से खाद बनाए जाने का तरीका, स्वास्थ्य लवण आदि जैसे कार्यक्रम किए। रेंजर्स ने सपेरा बस्ती और बनगर बस्ती में लोगों को पोस्टर और डिमॉन्स्ट्रेशन से लोगो को जागरूक किया। रेंजरमैट प्रियांशी राजपूत और सानिया ने कंपोजिट पिट बनाकर लोगों को घर के कूड़े से खाद बनाने का तरीका बताया और अन्य रेंजर्स ने लोगो को खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया, साथ ही कुछ रेंजर्स ने पानी को उबाल कर फिल्टर करके या चारकोल से पानी को साफ करके पीने के तरीके बताए। इस अवसर पर हरिपुर कला की ग्राम प्रधान गीतांजलि जखमोला ने रेंजर्स की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे उनके कार्य की सराहना करती हैं और ईश्वर से इनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० पंकज पन्त ने सभी रेंजर्स का मनोबल बढ़ाते हुए उनके द्वारा किये गए कार्यों के लिए प्रशंसा की। रेंजर लीडर ऋतु कश्यप ने रेंजर्स को प्रोत्साहित करते हुए आगे भी ऐसे ही और कार्यक्रम करने की प्रेरणा दी। रोवर लीडर सतेंद्र कुमर ने कहा उनके कॉलेज की रेंजर्स हमेशा से लोगो की मदद में आगे रहीं हैं और ऐसे ही जागरूकता के कार्यक्रम करती रहेंगी। आज के सैनिटेशन प्रोमोशन के कार्यक्रम में अमीषा, अंकिता, निकिता, प्रियंका ग्वारी, सानिया, समीक्षा, पूजा, विनीता आदि उपस्थित रहे।