श्री अनादि शक्ति ट्रस्ट ने मनाया बागड़ीओ के बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस/बच्चों ने बढ़ चढ़कर लिया सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग

ऋषिकेश दिनांक 26 जनवरी 2021_
श्री अनादि शक्ति ट्रस्ट(रजि) ऋषिकेश के द्वारा बागडियो के डेरे पर जा कर उनके बच्चों को निस्वार्थ भाव से शिक्षा प्रदान की जा रही हैं , आज बच्चों के बीच गणतन्त्र दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम मे बढ़चढ़ कर भाग लिया तथा देशभक्ति गानो पर नृत्य कर सब का मन मोह लिया ।

देहरादून रोड पर सड़क किनारे कार्यक्रम होता देख रहगिरो के भी पैर ठहर गये और मंत्रमुग्ध हो गये ,कार्यक्रम मे ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी मौजूद थे ।
ट्रस्ट की और से बगडियो की बुजुर्ग महिलाओ को सम्मानित भी किया गया। प्रोग्राम में दीपक दरगन की और से बच्चों को गिफ्ट प्रदान किये गये ।।

ट्रस्ट की अध्यक्ष ऋतु शर्मा ,पूजा त्यागी,मधु श्री,कविता ब्लोनी, भावना नीरज किशोर,नविता अग्रवाल,सुनीता,वर्षा शर्मा ,एडवोकेट गजेन्द्र, राजपाल खरोला, दीपक दरगन,इत्यादि मौके पर मौजूद थे।
