कार्य की गुणवत्ता एवं गति के साथ कोई समझौता नहीं/ जयेंद्र रमोला

ऋषिकेश दिनांक 29 जनवरी 2021_
रायवाला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला द्वारा प्रतीत नगर के ख़स्ता हाल मार्ग पर शिव चौक में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राकेश कैलकुरा, अवर अभियंता लक्ष्मी कांत गुप्ता व ठेकेदार हरि अग्रवाल से मौक़े पर बुलाकर समस्या से अवगत करवाया ।
जयेन्द्र रमोला ने कहा कि पिछले कोई वर्षों से रोड की हालत दयनीय बनी है लोग परेशान हैं परन्तु विधायक जी चादर ओढ़कर सोये हैं लेकिन अब ग्रामीण जाग गये हैं। इसलिये कार्य की गति के साथ साथ गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होगा तथा अगर शीघ्र कार्य की गति नहीं बढ़ाई गई तो तीन फ़रवरी से हम सड़क पर ही आशियाना बनायेगें जब तक कार्य की प्रगति नहीं होती ।

सहायक अभियंता राकेश कैलकुरा ने कहा कि रोड़ का कार्य शुरू हो गया है। जोकि अब जल्द ही तीव्र गति से किया जायेगा साथ ही रोड पर जमें पानी को भी कल से ठेकेदार द्वारा पम्प मशीनों से निकलवा कर रोड़ के कीचड़ को जल्द ख़त्म किया जायेगा। और जो नाली के गंदे पानी से नालियों का निर्माण किया जा रहा था वो रूकवाकर मौक़े पर साफ़ पानी का टैंकर मँगवाकर निर्माण कार्य सुचारू करवाया गया है ।
मौक़े पर स्थानीय निवासी सतीश रावत, अलका क्षेत्री, दीपा चमोली, रविन्द्र बिजल्वाण, शांति सेमवाल, आर्यन गिरी राकेश पोखरियाल, दीपक व महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल त्यागी व जितेन्द्र त्यागी मौजूद रहे ।
