12 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्रतार,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो सहित अन्य धराओं मे किया मुकदमा दर्ज –

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्रतार किया है। आरोप हैं कि पडौसी ने घर में बच्ची को अकेली पाकर घटना को अंजाम दिया। जिसका खुलासा परिजनों के लौटने के बाद पीडिता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो सहित अन्य धराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी भेल में सविंदा कर्मी है।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश सिंह देव ने बताया कि 25 जनवरी को 12 साल की बच्ची घर में अकेली थी। परिजन किसी काम के सिलसिले में बाहर थे। इसी दौरान पडौसी व्यक्ति सुन्दर पुत्रा रकम सिंह ;40वर्ष ने बच्ची के घर में अकेले का फायदा उठाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।घटना की जानकारी किसी को देने पर आरोपी ने पीडिता को धमकी दी। लेकिन पीडिता ने परिजनों के घर लौटते ही घटना की जानकारी दी।
पीडित परिवार ने रानीपुर कोतवाली पहुुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देेते हुए शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने तहरीर के
आधार पर आरोपी सुन्दर को घर से गिरफ्रतार कर लिया। जिसकेे खिलाफ पुलिस ने पोक्सों सहित अन्य धराओं मे मुकदमा दर्ज कर
लिया।
पुलिस ने पीडिता का मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में 164 के बयान कराये है।
