News

वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान में, एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

मिन्हाल हाशिम /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन में जनपद मे वारण्टों की तामील हेतु सर्च अभियान गतिमान है।जिसमें थाना हाजा पर लम्बित चल रहे वारण्टीयों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में अभियान चलाते हुए थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा आज एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार विनोद थापा पुत्र राजबहादुर थापा निवासी नर्सरी रोड रुषा फार्म गुमानीवाला श्यामपुर ऋषिकेश उम्र 34 वर्ष
वाद संख्या- 143 /21 धारा- 60 आबकारी अधिनियम
अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।