महात्मा गांधी के बलिदान को पूरा देश नहीं भुला सकता:जयेन्द्र रमोला

मिन्हाल हाशिम /आज दिनॉंक 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी शहादत दिवस पर कांग्रेस जनसहायता कार्यालय श्यामपुर में गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर रघुपति राघव राजाराम की धुन गाकर श्रद्धांजली अर्पित की गई ।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि गांधी जी के बलिदान को पूरा देश नहीं भुला सकता उन्होंने बिना हथियार के अंग्रेजो से लड़ाई लड़ी परन्तु आज देश में जो हालात भाजपा सरकार ने की है उसको देखकर आज गांधी जी को भी रोना आता होगा,आज गांधी जी के बताये मार्ग पर चलने का हम सभी को अनुकरण करना चाहिए यही गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजली होगी ।

कार्यक्रम में पूर्व मंण्डी सभापति जय सिंह रावत,महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल त्यागी, सनमोहन सिंह रावत,धर्मराज पुण्डीर, धर्मेंद्र गुलियाल, आशा सिंह चौहान, प्रताप सिंह पोखरियाल, खेम सिंह बिष्ट, रमा चौहान, पूर्व प्रधान वीरेन्द्र सिंह, गोकुल रमोला, शिवदयाल रतूड़ी, निर्मल रांगढ, उपप्रधान रोहित नेगी, दीपक नेगी, रवि राणा, बलखण्डी सिंह कलूडा, विशाल सजवाण, प्रकाश पाण्डेय, संदीप खंतवाल, नीरज चौहान, प्रिंस सक्सेना, तनवीर सिंह, मनोज गुसाँई, जितेन्द्र त्यागी, पिंटू प्रजापति, दिलप्रीत सिंह, राजकुमार आदि मौजूद थे ।
