News

महापौर ऋषिकेश एवं नगरायुक्त द्वारा महाविद्यालय के भारत स्काउट एवं गाइड की रेंजर्स को प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मानित।

ऋषिकेश,(संजय राजपूत)।महापौर अनीता ममगाईं एवं नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह द्वारा पी.जी. कॉलेज के भारत स्काउट एवं गाइड में प्रियदर्शनी टीम की रेंजर्स को नगर निगम ऋषिकेश के साथ मिलकर क्लीवलीनेस कैंपेन चलाये जाने पर प्रमाण पत्र दिया गया। ज्ञातव्य है कि यह कैंपेन सरवरा नगर एवं भारत विहार में विगत दिनों किया गया था। महापौर अनीता ममगाईं ने सभी रेंजर्स को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए और अधिक कैंपेन करने की प्रेरणा दी। नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह ने रेंजर्स को बधाई देते हुए ऋषिकेश के साथ साथ पूरे देश को साफ सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने की प्रेरणा दी। सफाई निरीक्षक संतोष गुसाईं ने अन्य क्षेत्र में भी स्वछता के प्रति लोगों को जागरूक करने में रेंजर्स को अपना सहयोग देने के लिए कहा। पी.जी. कॉलेज ऋषिकेश के प्राचार्य पंकज पंत ने छात्राओं को सहयोग करने के लिए नगर निगम का आभार प्रकट किया और रेंजर्स के काम की प्रशंसा की। रेंजर् लीडर ऋतु कश्यप ने नगर निगम से प्रमाण पत्र मिलने पर रेंजर्स को बधाई दी और रेंजर्स को और एसे ही कार्यक्रम करने के लिए कहा। रोवर लीडर सतेंद्र कुमार ने रेंजर्स की प्रशंसा की। रेंजरमेट प्रियांशी राजपूत केनेतृत्व में ये कार्यक्रम चलाया गया, साथ ही सभी रेंजर्स ने उक्त कार्यक्रम में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर अंकिता, अमीषा, पूजा, शीतल, प्रियंका, सानिया, निकता, विनीता, समीक्षा, कल्पना आदि मौजूद रहे