News

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बहनों की सहभागिता के बिना राज्य के विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
राज्य सरकार प्रदेश की माताओं और बहनों की भलाई के लिये पूरे समर्पित भाव से काम कर रही है।

हाल में ही मुख्यमंत्री ने COVID 19 से प्रभावित महिला स्वयं सहायता समूहों और राज्य सरकार की स्वरोजगार योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों के लिए 118 करोड़ 35 लाख रुपए के राहत पैकेज की घोषणा की है।

उन्होंने सभी से कोरोना के दृष्टिगत आवश्यक सावधानियां बरतते हुए रक्षाबंधन त्योहार मनाने की अपील की है।