News

ऋषिकेश पुलिस ने किया तीन स्कूटी चोरों का पर्दाफाश / कब्जे से की चोरी हुई स्कूटी बरामद।

ऋषिकेश दिनांक 11 फरवरी 2021
ऋषिकेश पुलिस ने 03 (तीन) स्कूटी चोरों को एक स्कूटी सहित गिरफ्तार किया है ।
कोतवाली ऋषिकेश में शिकायतकर्ता अनिल जयसवाल पुत्र श्री विशंभर लाल निवासी गली नंबर 5 शांति नगर ऋषिकेश
के द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था कि
मेरी स्कूटी नंबर UK14-C-0125 दिनांक 21 जनवरी 2021 को मेरे निवास के पास से चोरी हो गई है।
शिकायतकर्ता की उक्त शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 66/21 धारा 379 आईपीसी पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।


दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए गठित टीम द्वारा दिनांक 10 फरवरी 2021 की शाम 16.54 बजे मुखबिर की सूचना पर मनसा देवी फाटक के पास चेकिंग के दौरान 03(तीन) अभियुक्तों को उपरोक्त मुकदमे से संबंधित चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर स्कूटी बरामद की गई है।
अभियुक्तों के नाम व पता
1- अक्षय पाल पुत्र श्री राकेश पाल निवासी सुभाष नगर बनखंडी ऋषिकेश
उम्र- 18 वर्ष
2- हिमांशु जाटव पुत्र जयप्रकाश जाटव निवासी 128 गली नंबर 5 शांति नगर बनखंडी ऋषिकेश
उम्र- 19 वर्ष
3- गौतम सिंह उर्फ टिंकू उर्फ देसी पुत्र विजय सिंह निवासी गली नंबर 5 शांति नगर ऋषिकेश
उम्र- 18 वर्ष है ।
तीनों अभियुक्तों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।