News

श्यामपुर क्षेत्र में किरायेदारों का सत्यापन ना कराए जाने पर पुलिस ने किया 63 मकान मालिकों का चालान/630,000 (छ: लाख तीस हज़ार) का जुर्माना वसूला।

ऋषिकेश दिनांक 20 फरवरी 2021
किरायेदारों का सत्यापन ना कराने पर श्यामपुर क्षेत्र में 63 मकान मालिकों का चालान कर, ₹6,30,000/-(छः लाख, तीस हजार रुपये) जुर्माना किया गया।


अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों की धरपकड़ करने के लिए पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज प्रातः 6:00 बजे से श्यामपुर चौकी क्षेत्र के गुमानीवाला, मनसा देवी, गुलाटी प्लॉट, गुर्जर प्लॉट पर किरायेदारों के सत्यापन की जांच की गई । कार्यवाही के दौरान 277 (दौ सौ सतत्तर) सत्यापन किए गए।


सत्यापन ना कराने पर कुल 63 (तरेसठ) मकान मालिको के चालान कर कुल ₹6,30,000/-(छः लाख, तीस हजार रुपये) जुर्माना वसूला गया।
ज्ञात हो कि पूर्व में भी श्यामपुर ऋषिकेश क्षेत्र में सत्यापन संबंधी कार्रवाई की गई थी, तथा भविष्य में भी सत्यापन की कार्रवाई जारी रहेगी।