श्री साईं गंगा सेवा समिति ने लगाया राजकीय चिकित्सालय में रक्तदान शिविर/ साईं भक्तों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

ऋषिकेश दिनांक 25 फरवरी 2021_
“श्री साईं गंगा सेवा समिति” द्वारा राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश ब्लड बैंक विभाग द्वारा एक “रक्तदान शिविर” का आयोजन किया गया। जिसमें साईं भक्तों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।

साईं भक्तों ने बताया कि समाज को जागृत करने के लिए साई सेवक हर संभव कार्य करते हैं। आज साईं भक्तों को रक्तदान करने का अवसर प्राप्त हुआ जिसको वह अनेकों अनेकों माध्यम से जन जागरण करके लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक करेंगे।
उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से किसी की जान भी बचाई जा सकती है, इसीलिए रक्तदान को महादान कहा गया है।

रक्तदान करने वालों में प्रकांत कुमार,राहुल शर्मा अनुज कुमार,आनंद शर्मा, दीपक प्रोथि, सागर शर्मा, प्रदीप शर्मा, हरिओम तलरेजा,विक्की जुनेजा,ओम पाल आदि उपस्थित रहे।
