ऋषिकेश पुलिस ने किया 24 घंटे में मोबाइल लूट का पर्दाफाश/दो अभियुक्तों को किया स्कूटी सहित गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद

ऋषिकेश दिनांक 25 फरवरी 2021_
ऋषिकेश पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मोबाइल लूट की घटना करने वाले एक अभियुक्त एवं उसके साथी को घटना में प्रयुक्त स्कूटी एवं लुटे हुए मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है ।
ज्ञात हो कि शिवांग रतूड़ी पुत्र विनोद कुमार रतूड़ी निवासी मकान नंबर 3, गली नंबर 2, सोमेश्वर नगर ऋषिकेश ने कोतवाली ऋषिकेश में एक तहरीर दी थी कि दिनांक 23 फरवरी 2021 की प्रातः समय लगभग 8:45 बजे घर से कंप्यूटर कोचिंग के लिए जाते समय अंबेडकर चौक के पास दो स्कूटी सवार लड़कों ने मुझसे मेरा मोबाइल छीन लिया है।

शिकायतकर्ता की उक्त शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में घटना की सूचना मिलते ही ऋषिकेश मैं आने व जाने वाले रास्तों पर बैरियर लगाकर लगातार चेकिंग की गई।
जिस पर कल सायं उपरोक्त घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों अनुराग राजपूत पुत्र गिरीश राजपूत निवासी गली नंबर 12/2 “चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश” एवं उसके एक अन्य किशोर साथी को मंडी तिराहा निकट कोयल ग्रांट के पास चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया। जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी UK14-D-6560 एवं छीना गया लेनोवो कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ । इनमें से एक अभियुक्त अनुराग राजपूत पूर्व में भी मोबाइल लूट की घटना में कोतवाली ऋषिकेश से जेल जा चुका है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को पुलिस हिरासत में व अन्य साथी विवादित किशोर को पुलिस संरक्षण में बाल संरक्षण अधिकारी के समक्ष पेश किया गया है।
घटना में प्रयुक्त स्कूटी को वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया है।
