News

नशा मुक्ति अभियान के तहत ऋषिकेश पुलिस ने किया 56 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार।

ऋषिकेश दिनांक 27 फरवरी 2021_
ऋषिकेश पुलिस ने अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध चैकिंग के दौरान, एक युवक को 56 पव्वे अंग्रेजी शराब मारका 8pm शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
जनपद को नशा मुक्त करने व अवैध शराब, चरस, गांजा आदि तस्करों के विरुद्ध पुलिस अभियान लगातार जारी है।


उक्त अभियान के अंतर्गत में गठित टीम द्वारा आज प्रातः कालीन गश्त के दौरान वीरभद्र तिराहे के पास एक युवक “अमित उम्र 19 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मंगल राम” निवासी लक्कड़ घाट (विस्थापित कॉलोनी ऋषिकेश) को रोककर चेक किया तो को उसके पास 56 पव्वे अंग्रेजी शराब मारका 8 pm बरामद हुई।
अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।