News

नगर के प्रमुख दो व्यापार मंडलों में गिले-शिकवे हुए दूर, एक बैनर तले लड़ेंगे अब व्यापारियों के हितों की लड़ाई

ऋषिकेश दिनांक 27 फरवरी 2021
नगर उद्योग व्यापार मंडल व ऋषिकेश व्यापार महासंघ के बीच हुए विवाद एवं गिले-शिकवे आज दूर हो गए। दोनों संस्थाएं अब एकजुट होकर एक बैनर तले शहर के व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ेगी। यह बात आज ऋषिकेश व्यापार महासंघ के संयोजक राजीव मोहन अग्रवाल व प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल के द्वारा एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं गई।


प्रेस वार्ता में ऋषिकेश व्यापार महासंघ के संयोजक राजीव मोहन अग्रवाल ने पत्रकारों से बताया कि विगत 5 दिसंबर को कुछ मुद्दों को लेकर नए व्यापार संगठन के रूप में ऋषिकेश व्यापार महासंघ संगठन का गठन किया गया था जिस की सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने बढ़ चढ़कर में भागीदारी की थी। तथा लगभग 15 से व्यापारियों को संस्था से जोड़ा गया था। हालांकि इस बीच राज्य मंत्री वह प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल के प्रयासों के बीच प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों से एकीकरण के लिए कई दौर की वार्ता लगातार चलती रही जिसके पटाक्षेप के रूप में आज नए व्यापारिक संगठन के रूप में नगर व्यापार महासंघ बनाए जाने का ऐलान कर दिया गया है।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि के जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने कहा आज से हमारा एक ही परिवार है और सारे गिले शिकवे भुला दिए गए हैं। हम सिरे से नए नाम के साथ मिलकर नगर में व्यापारियों के हितों की लड़ाई महासंघ के बैनर से लड़ेंगे और जल्द ही नई वोटर लिस्ट को तैयार कर चुनाव कराए जाएंगे।
प्रेस वार्ता में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल नवल कपूर, जयेंद्र रमोला, सूरज गुलाटी, हर गोपाल अग्रवाल, विनोद शर्मा, अजय गर्ग, सुभाष कोहली, यशपाल पंवार, राजेश भट्ट, प्रतीक कालिया, विवेक वर्मा आदि व्यापारी मौजूद थे