ऋषिकेश के व्यापारियों ने की बैठक / करी नगर उद्योग व्यापार महासंघ के चुनाव जल्द कराने की अपील।

ऋषिकेश दिनॉंक 19 मार्च 2021_
हरिद्वार रोड स्तिथ एक होटल में आज व्यापारियों की बैठक हुई। जिसमें कई व्यापारियों द्वारा नगर उद्योग व्यापार महासंघ के चुनाव को अप्रेल माह के अंत में करवाने की अपील की गई ।
वरिष्ठ व्यापारी व व्यापार महासंघ के कोर कमेटी सदस्य राजीव मोहन अग्रवाल ने बताया कि नगर के कुछ व्यापारियों द्वारा होली व वित्तीय माह को देखते हुए नगर उद्योग व्यापार महासंघ के चार अप्रेल को होने वाले चुनाव को स्थगित करने को कहा है जिसमें जल्द ही अन्य लोगों के साथ बैठकर निर्णय लिया जायेगा और चुनाव की तारीख़ों पर विचार विमर्श किया जायेगा ।

बैठक में सूरज गुल्हाटी, नवल कपूर, विनोद शर्मा, राजेन्द्र सेठी, हितेन्द्र पंवार, राजेश भट्ट, अजय गर्ग, अंशुल अरोड़ा, मनोज सेठी, यशपाल पंवार, जयेन्द्र रमोला, दीपक जाटव, अखिलेश मित्तल, ललित सक्सेना, प्रवीन अग्रवाल, विवेक वर्मा आदि मौजूद थे ।
