News

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस पर दी गई आयुर्वेद की जानकारी।

ऋषिकेश दिनांक 19 मार्च 2020_
भरत मंदिर इंटर कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस पर आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉo डी के श्रीवास्तव ने शिविर के बौद्धिक सत्र में जीवन के महत्वपूर्ण तथ्यों से स्वयंसेवीयों को अवगत करवाया।


डॉ श्रीवास्तव ने कहा जीवन एक महत्वपूर्ण ईश्वरीय वरदान है, जिस को स्वस्थ एवं बेहतरीन रखना हम सब का नैतिक दायित्व है। एक स्वस्थ शरीर की विशेषता हमेशा प्रसन्नचित रहना मन मस्तिष्क को एकाग्रचित रखना इन दोनों का होना अत्यंत आवश्यक है। दोनों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है, हम सब का कर्तव्य है कि अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमेशा आहार-विहार और सदाचार बनाकर के नियमों को पालन करना है। इन के माध्यम से ही शरीर स्वस्थ और निरोगी बनता है। अनेक प्रकार की बीमारियां जिस रुप से समय के साथ बढ़ती जा रही हैं, उसी प्रकार से केवल आयुर्वेद ही एक ऐसा उपाय है।जिसके माध्यम से व्यक्ति हर विषम परिस्थितियों में स्वस्थ रह सकता है।


इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने मुख्य अतिथि डॉ डी के श्रीवास्तव को उत्तरीय एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है, जो केवल निरंतर आहार विचार व सदाचार से ही मिलता है।


कार्यक्रम अधिकारी जय कृत रावत ने प्रातः कालीन सत्र में स्वयंसेवीओं के द्वारा अपने सेवित क्षेत्र में कोविड 19के प्रति जागृत किया तथा कोराना से बचाव की जानकारी दी इसके साथ अनेक उपयोगी प्रशिक्षण दिए ।
इस अवसर पर विनीत सिंघल नीलम जोशी, सुशीला बडथ्वाल, ज्योति शर्मा, डॉ सुनील थपलियाल ,किशोर कुमार सुरेश चंद्र , राजेंद्र चौहान एवं सोहन सिंह आदि उपस्थित थे।