गणेशपुरम कॉलोनी में एक व्यक्ति की कोरोना से हुई मौत, कॉलोनी को किया गया कोरेन्टीन।
क्षुब्ध कॉलोनीवासियों ने पुलिस के समक्ष जमकर काटा हंगामा।

हरिद्वार, संजय राजपूत। कोरोना संक्रमण के चलते कनखल स्थित गणेशपुरम कॉलोनी में एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा पूरी कॉलोनी को कोरेन्टीन कर दिया गया जिससे क्षुब्ध कॉलोनीवासियों ने पुलिस के समक्ष जमकर हंगामा किया।
कनखल क्षेत्र में लक्सर रोड पर मैक्स हॉस्पिटल के समीप स्थित गणेशपुरम कॉलोनी में रहने वाले गुप्ता परिवार में एक बुजुर्ग की आज कोरोना से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुप्ता जी होली पर बिल्कुल ठीक थे और उन्होंने बढिया तरह से होली खेली किन्तु शाम में अचानक उनकी बुखार के कारण तबीयत खराब हो गई। तब से वो घर पर ही दवा ले रहे थे। प्रशासन को जानकारी मिलते ही आज दोपहर सेक्टर मजिस्ट्रेट एसडीएम, तहसीलदार आदि आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके का निरीक्षण कर पूरी कॉलोनी को कोरेन्टीन कर दिया गया। कॉलोनी के दोनों द्वार बंद किये जाने पर क्षेत्रवासियों ने वहाँ मौजूद उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह रावत व अन्य पुलिसकर्मियों के समक्ष जमकर हंगामा किया। फिलहाल पुलिस ने उन्हें समझाबुझा कर शांत कर दिया और उन्हें अपने अपने घर में जाने की सलाह दी।
