News

आज का राशिफल ब्रहस्पतिवार 26 november 2020 कार्तिक मास,कैसा रहेगा आज का दिन

मेष राशि
कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि 2020 को चंद्रमा मीन राशि में रात्रि 9:20 तक आपकी राशि से वह भाव में संचरण करेगा जिसके कारण आज आज खर्चे की अधिकता रहेगी । कार्य क्षेत्र में आज अपने कार्य को कुछ नया रूप दे सकते हैं विदेशी संबंधों और यात्रा का का संयोग मिल सकता है कोर्ट कचहरी एवं शत्रुओं के संबंध में सावधान रहे। नई समस्या से बचें । दांपत्य जीवन में शांति एवं समझदारी से काम ले । प्रेम संबंधी क्षेत्र में आज घूमने जा सकते हैं।माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य की दृष्टि से नेत्र विकार एवं मानसिक दबाव रह सकता है ।

भगवान शंकर की आराधना मंगलकारी होगी। मंदिर में सफेद चीजों का दान करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि
कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि 2020 को चंद्रमा मीन राशि में रात्रि 9:20 तक आपकी राशि से नवम भाव में संचरण करेगा जिसके कारण आज भाग्य आपके साथ है। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में अपना ध्यान एकाग्र रखें। वाहन संपत्ति का कोई नया सौदा हो सकता है लाभ के योग है। अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा । धार्मिक प्रसंगों में भाग लेंगे। प्रेम संबंधों में आज किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं ।आज दांपत्य जीवन मे परिवार के साथ शुभ कार्य काआयोजन सकते हैं।मन अध्यात्म की ओर अग्रसर रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से खान-पान में विशेष ध्यान दें संघ प्रमुखता बढ़ सकती है।शत्रु एवं कोर्ट कचहरी के मसलों में विरोधियों से समझौता हो सकता है।

गुरु की आराधना मंगलकारी होगी।मंदिर में जाना शुभ होगा, विद्यार्थियों को पठन सामग्री दान करना कल्याणकारी होगा।

वृश्चिक राशि
कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि,26 नवंबर 2020 को चंद्रमा मीन राशि में रात्रि 9:20 तक आपकी राशि से पांचवें भाव में संचरण करेगा आज आपको संतान के क्षेत्र से संतोष रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। शत्रुओं से आज बुद्धि और विवेक से विजय प्राप्त कर लेगें।विद्यार्थी के लिये शिक्षा संबंधी मामलों मे आज दिन ठीक है। वाहन प्रोपर्टी के संदर्भ मे कोई निर्णय ले सकते हैं व्यवसाय में बड़े निवेश का जोखिम न उठाएं।। प्रेम संबंधों के लिये आज का दिन अच्छा है।दांपत्य जीवन मे पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सही दिखाई पड़ रहा है।शौक की चीजों पर खर्चा अधिक हो सकता हैं। शत्रु एवं कोर्ट कचहरी के मसलों मे आपसी समझोते सै समस्या हल हो सकती है।

दुर्गा पूजा एवं दुर्गा शप्तशती का पाठ कल्याणकारी रहेगा।कन्या को भोजन करना शुभ होगा।

मीन राशि
कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि,26 नवंबर 2020 को चंद्रमा मीन राशि में रात्रि 9:20 तक आपकी राशि में ही संचरण करने से आपके लिये दिन अच्छा जायेगा। वाहन एवं भूमि के क्षेत्र मे लाभ मिलेगा। विद्यार्थीयो के लिये दिन ठीक। कार्य व्यवसाय मे प्रगति। प्रेम संबंधों को लेकर दिन खट्टा मिठा।दांपत्य जीवन मे मधुर भाषा और लचीला व्यवहार दिन को अच्छा बनायेगा।छोटी यात्रा से लाभ। कोर्ट कचहरी के मसलों मे जल्दबाजी और चंचलता न करें।

गणेश गौरी आराधना कल्याणकारी होगी।हरी वस्तुओं का दान शुभ रहेगा।