News

*आम आदमी पार्टी वर्चुअल रैली का आयोजन / आप के हुए कोठियाल।*

ऋषिकेश दिनांक 19 अप्रैल 2021_
आम आदमी पार्टी की बहुप्रतीक्षित वर्चुअल रैली का आयोजन उत्तराखंड की सभी विधानसभाओं में किया गया, इसी क्रम में ऋषिकेश विधानसभा में नेपाली फार्म स्थित कार्यालय में वर्चुअली रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता जुड़े। जिन्हें दिल्ली से राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संबोधित किया एवं आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीतियां साझा की।


उत्तराखंड बदलने वाला है मुहिम को अमली जामा पहनाते हुए राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने उत्तराखंड के बहुचर्चित चेहरे कर्नल अजय कोठियाल को विधिवत रूप पार्टी में शामिल किया।


इस वर्चुअल रैली में संगठन मंत्री दिनेश असवाल, दिनेश कुलियाल, विजय पंवार, धनपाल रावत, आशुतोष जुगरान, ज्ञान रावत, जयेंद्र तड़ियाल, चंद्रमोहन भट्ट, डॉ राजे नेगी, मनोज कोठियाल, संजय सिलस्वाल, नवीन मोहन, गणेश बिजल्वांण, अमन नौटियाल, प्रवीण असवाल, लालमणि रतूड़ी, सुनील दत्त सेमवाल, मनोज भट्ट, देवराज नेगी, जयप्रकाश भट्ट , गुरप्रीत सिंह, उत्तम सिंह पंवार आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।