News

*ऋषिकेश पुलिस ने दिखाई मानवता / गंभीर अवस्था में पहुंचे मरीज को ऑक्सीजन पहुंचा कर बचा ली उसकी जान!*

ऋषिकेश दिनांक 09 मई 2021_
उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाएं जा रहे अभियान “मिशन हौसला” के अंतर्गत काँलर की सूचना पर, पीड़ित को तत्काल ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराकर ऋषिकेश पुलिस ने बचाई गई बुजुर्ग की जान।
कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु पुलिस द्वारा सीनियर सिटीजन एवं कोविडग्रस्त व्यक्तियों को दवाइयां,ऑक्सीजन,प्लाज्मा, राशन इत्यादि आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराकर पुलिसकर्मियों द्वारा किए जा रहे कार्य हेतु “मिशन हौसला” चलाया जा रहा है।
काँलर राजेंद्र रावत निवासी भट्टोवाला श्यामपुर ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में सूचना दी गई कि
वह पिछले 5 दिनों से करोना पॉजिटिव है, एवं आज सांस लेने में बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। तथा ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता है।


उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश (रितेश शाह) द्वारा हेल्पलाइन पुलिस टीम को तत्काल ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने के के लिए कहा गया।
जिस पर जिस पर श्यामपुर चौकी में नियुक्त चीता मोबाइल द्वारा श्यामपुर चौकी में इमरजेंसी हेतु रखे गये ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर पीड़ित व्यक्ति के आवास पर पहुंच कर ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई। जिससे पीड़ित व्यक्ति के स्वास्थ्य में लाभ हुआ।
पीड़ित के परिजनों द्वारा ऋषिकेश पुलिस का धन्यवाद अदा किया है।