*ऋषिकेश पुलिस ने की मानवता की मिसाल कायम, गंभीर अवस्था में पीड़ित पति-पत्नी को समय से ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचा कर बचाया उनका जीवन!*

ऋषिकेश दिनांक 12 मई 2021_
उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाएं जा रहे अभियान “मिशन हौसला” के अंतर्गत काँलर की सूचना पर, पीड़ितों को तत्काल ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराकर ऋषिकेश पुलिस ने बचाई पीड़ित पति-पत्नी की जान।
कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु पुलिस द्वारा सीनियर सिटीजन एवं कोविडग्रस्त व्यक्तियों को दवाइयां,ऑक्सीजन,प्लाज्मा, राशन इत्यादि आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराकर पुलिसकर्मियों द्वारा किए जा रहे कार्य हेतु “मिशन हौसला” चलाया जा रहा है।
आईडीपीएल चौकी क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय पार्षद गुरविंदर सिंह द्वारा कल साएं सूचना दी गई कि गली नंबर 7 में एक घर में पति पत्नी दोनों कोरोना पॉजिटिव है, तथा उन्हें सांस लेने में बहुत अधिक परेशानी हो रही है जिस कारण ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता है तथा अन्य कोई पारिवारिक सदस्य ना होने के कारण ऑक्सीजन का प्रबंध नहीं हो पा रहा है।

उक्त सूचना पर आईडीपीएल चौकी प्रभारी चिंतामणि मैठाणी द्वारा हेल्पलाइन पुलिस टीम को तत्काल ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए कहा गया।
जिस पर ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर पीड़ित पति-पत्नी के आवास पर पहुंच कर ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई। जिससे उनके स्वास्थ्य में लाभ हुआ।
पीड़ितों द्वारा ऋषिकेश पुलिस का ह्रदय से धन्यवाद अदा किया है।
पुलिस की टीम में
1-उप निरीक्षक चिंतामणि मैथानी (चौकी प्रभारी) आईडीपीएल
2-कॉन्स्टेबल सुधीर सैनी
3-कॉन्स्टेबल संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे!
