News

*श्यामपुर क्षेत्र के क्षेत्र वासियों ने रुकवाया नेपाली फार्म पर चल रहे टोल प्लाजा का काम, चेताया दोबारा काम शुरू किया तो होगा उग्र आंदोलन!*

ऋषिकेश दिनांक 25 मई 2021_
श्यामपुर न्याय पंचायत ग्राम प्रधान संगठन की ओर से श्यामपुर ग्राम प्रधान विजयपाल जेठुरी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने नेपाली फार्म तिराहे पर पहुंचकर नेपाली फार्म तिराहे पर टोल प्लाज़ा बनाने का विरोध करते हुए मौक़े पर पहुँच कर काम रुकवाया, तथा दोबारा काम शुरू करने पर उग्र आंदोलन की धमकी दी गई। मौके से एन.एच. के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज मौर्या से भी वार्ता कर अधिकारियों को चेताया।


प्रधान विजयपाल जेठूडी ने कहा कि टोल प्लाज़ा बनाने से स्थानीय जनता का शोषण होगा। ग्रामीणों को नजदीकी क्षेत्र से गुजरने पर भी टोल देना पड़ेगा। यह ग्रामीणों के साथ अन्याय है।
उन्होंने चेताया कि अगर टोल प्लाज़ा बनता है तो 16 गांवों के ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे और इसकी ज़िम्मेदारी सरकार की होगी ।
प्रदर्शन करने वाले मौके पर ग्राम प्रधानगण व पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे जिसमें पूर्व प्रधान जयेन्द्र रावत, ग्रामसभा जौहरी माफ़ी प्रधान रोहित नौटियाल, ग्राम प्रधान साहबनगर ध्यान सिंह असवाल, खदरी ग्रामसभा प्रधान प्रतिनिधि शांति थपलियाल, सागर गिरी प्रधान रायवाला , प्रधान प्रतीत नगर अनिल कुमार, प्रधान हरिपुर गीतांजलि जखमोला आदि मौजूद रहे ।