News

*ऋषिकेश के व्यापारियों ने की बैठक, कहा “प्रदेश सरकार” द्वारा जल्द ही प्रतिष्ठानों को खोलने के आदेश नहीं दिए गए तो व्यापारी स्वयं की खोलेंगे अपने प्रतिष्ठान।*

ऋषिकेश दिनांक 25 मई 2021_
नगर उद्योग व्यापार महासंघ ऋषिकेश के अध्यक्ष राजेश भट्ट एवं महामंत्री अखिलेश मित्तल के द्वारा आज व्यापार सभा देहरादून रोड ऋषिकेश में लॉकडाउन को लेकर स्थानीय व्यापारियों द्वारा एक मीटिंग आयोजित की गई।

बैठक में सर्व सम्मति से नगर के सभी व्यापारियों की पीड़ा को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि यदि प्रदेश सरकार द्वारा शीघ्र सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलने के आदेश नहीं दिए जाते तो व्यापारियों द्वारा स्वता ही सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक सम्पूर्ण रूप से बाजार खोला जाएगा।
बैठक में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया, प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल समिति के अध्यक्ष पंकज गुप्ता तथा महामंत्री हर्षित गुप्ता, व्यापार सभा के अध्यक्ष मनोज कालड़ा आदि उपस्थित रहे।