*चालीस हजार रूपए की ठगी में वांछित चल रहे साइबर अपराधी को टिहरी पुलिस ने किया अलीगढ़ से गिरफ्तार!*
ऋषिकेश दिनांक 8 जून 2021_
40 हजार रूपये कि ठगी में वाछिंत अभियुक्त को टिहरी पुलिस ने अलीगढ से किया गिरफ्तार किया है।
जनपद में साईबर सुरक्षा के प्रति आम जनता को जागरुक करने के साथ ही पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध भी कङी कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये थाना मुनि की रेती पर साईबर ठगी में वांछित एक शातिर अभियुक्त को दिनांक 07/06/2021 को इगलास अलीगढ़ उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त पर आरोप है कि वह भोले-भाले लोगों का दोस्त एवं रिश्तेदार बनकर उनके खाते से पैसे अपने खाते में ट्रांसफर कर लेता था तथा मथुरा, देवसेरस, भरतपुर आदि क्षेत्रों में सक्रिय था।
इसी क्रम में उसके द्वारा सूरज सिंह नेगी निवासी ढालवाला मुनी की रेती का भी दोस्त बनकर ₹-40,000/ की राशि की ठगी कर ली गयी थी जिसके पीड़ित ने थाना मुनिकीरेती पर अपनी शिकायत दर्ज करायी गयी थी।
पूछताछ में अभियुक्त मैंै अपना नाम मनोज सिंह जाटव पुत्र पूरण सिंह जाटव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम-साथीनी, पट्टी-करौली, थाना इगलास, जिला अलीगढ़, उत्तर प्रदेश बताया है।
शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
1- कमल मोहन भंडारी (प्रभारी निरीक्षक थाना मुनिकीरेती)!
2- उ0 नि0 आशीष कुमार (प्रभारी चौकी ढालवाला साइबर शाखा जनपद टिहरी गढ़वाल)।
3- कानि0 196 शशांक तिवारी (चौकी ढालवाला)
शामिल हैं।

