*अनलॉक प्रक्रिया की शुरुआत होने पर व्यापारियों को बांटे फेस शिल्ड, मास्क एवं सैनिटाइजर।*

ऋषिकेश दिनांक 9 जून 2021_
आगराखाल ,हिंडोला,खाल व धूआधार क्षेत्र के दुकानदारों ,होटल /ढाबा संचालकों ,बैंक कर्मियों व पुलिस कर्मचारियों को फेस शिल्ड ,मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्र पंचायत सदस्य भैंतन श्री किशोर कंडारी द्वारा किया गया। वितरित सामग्री का प्रबंध श्री किशोर कंडारी व निओ विजन फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से किया गया।

इस मौके पर किशोर कंडारी ने कहा कि अब अनलॉक प्रक्रिया की शुरुआत हो रही है, तो समस्त दुकानदारों, होटल /ढाबा संचालकों को खास तौर पर सचेत रहते हुए अपने व्यापार को चलाना है। तथा साथ-साथ आमजन को भी प्रेरित करना है कि वह इस महामारी से बचे रहें व कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करे।उन्होंने 250 फेस शील्ड उपलब्ध कराने के लिए निओ विज़न फाउंडेशन के ग्राम कसमोली निवासी गजेंद्र रमोला का भी धन्यवाद प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि छेत्र के अन्य कस्बों में भी इसी प्रकार का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कार्यक्रम में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, डीएन रतूड़ी आदि शामिल थे।
