News

*जीवन में तेज व ऊर्जा का संचार कर हमारे शरीर को स्वस्थ व शक्तिशाली बनाता है योग / योगीराज करणपाल महाराज।*

ऋषिकेश 21 जून 2021_
आनंद प्रकाश योग आश्रम ट्रस्ट के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आनंद प्रकाश आश्रम तपोवन में हवन, यज्ञ के साथ योगाभ्यास किया गया।

जिसमे आश्रम परिवार ने कोरोना से मुक्ति व विश्व शांति के लिए यज्ञ किया और गायत्री क्रिया द्वारा योगाभ्यास किया। जिसमे योगऋषि विश्वकेतु व योगीराज करणपाल महाराज ने कहा कि योग हमारे जीवन में तेज व ऊर्जा का संचार कर शरीर को स्वस्थ व शक्तिशाली बनाता है।

और मानसिक शांति प्रदान कर आनंद प्राप्ति के साथ ईश्वर की कृपा प्रदान कराता है। योग दिवस पर देश और विदेश के योग साधको ने ऑनलाइन योगाभ्यास किया