प्राधिकरण ने चलाई मुहिम घरों की छतों दीवारों में उगने वाले पीपल, बरगद के पौधे कार्यालय में होगे जमा
हरिद्वार। हरिद्वार रुडकी विकास प्राधिकरण की आेर से गंगनहर की पटरी पर पीपल तथा बरगद के पौधे लगाकर आक्सीजन लेन बनाने की तैयारी बड$ी तेजी से चल रही है। इस अभियान की कमान संभाल रहे हरिद्वार रुड$की विकास प्राधिकरण के सचिव ललित नारायण मिश्र ने इस मुहिम के साथ जनता को जोड$ने की कवायद और भी तेज कर दी है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत के निर्देशन में चल रहे आक्सीजन लेन बनाने के कार्य को तेजी से अमलीजामा पहनाने का काम जारी है। उन्होंने शहर को हरा—भरा करने और आक्सीजन ज्यादा देने वाले पीपल तथा बरगद के पेड$ अधिक से अधिक संख्या में लगाने की अपील लोगों से की। डा. ललित नारायण मिश्रा ने बताया कि प्राधिकरण की आेर से लोगों को पौधारोपण अभियान से जोड$ने की कवायद के तहत एक नई योजना भी शुरू की गई है। जिसके तहत एेसे व्यक्ति जो पीपल अथवा बरगद के कम से कम 1 पौधे हरिद्वार रुड$की विकास प्राधिकरण को उपलब्ध कराएंगे ऐसे लोगों को आगामी स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में ग्रीन वारियर्स हरियाली योद्धा के रूप में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि किसी के भी घर के आसपास छतों पर अथवा दीवारों पर यदि कहीं पीपल अथवा बरगद के पौधे उग आए हों तो उन्हें नष्ट न करें बल्कि सुरक्षित लाकर हरिद्वार रुड$की विकास प्राधिकरण के कार्यालय में उपलब्ध करा दें।
