Newsउत्तराखंडटॉप स्टोरीजताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनराजनीती

संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान अत्यंत आवश्यक: डॉ प्रेमचंद अग्रवाल


ऋषिकेश : 9 अप्रैल 2026

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित अपने कैंप कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, ऋषिकेश विधानसभा के जिला एवं मंडल स्तर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर, गुलदस्ते भेंट कर एवं मुँह मीठा कराकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

डॉ. अग्रवाल ने अपने संबोधन में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीतियों, सिद्धांतों एवं राष्ट्रहित की भावना को जन-जन तक पहुँचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने विशेष रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाकर पार्टी की विचारधारा को प्रभावी ढंग से प्रसारित करें।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं को समझते हुए उनका समाधान कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भाजपा एक विचार आधारित संगठन है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक होता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन के विस्तार, जनसंपर्क बढ़ाने एवं सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतीश सिंह, महामंत्री अवतार सिंह, महामंत्री अमनप्रीत सिंह, मंत्री जसपाल सिंह, मंत्री खुशबू रानी बाजवा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह रैना, उपाध्यक्ष इस्लाम अहमद, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष भानु, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष बरकत अली, नितिन सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।