*जनता के विरोध के डर से धरना स्थल पर नहीं आए मुख्यमंत्री /राजपाल खरोला!*

ऋषिकेश दिनांक 7 जुलाई 2021_
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजपाल खरोला ने बताया कि आज ऋषिकेश विधानसभा में छिद्दरवाला क्षेत्र में टोल प्लाजा के लिखित निरस्तीकरण के लिए 38 वे दिन भी धरना जारी रहा। आज 1 महीने से ऊपर होने के पश्चात भी शासन-प्रशासन की ओर से कोई भी एक व्यक्ति वहां यह देखने तक नहीं आ रहा है कि आखिर इतने दिनों से लोग धरने पर क्यों बैठे हैं और उनकी क्या मांगे हैं। क्या वह न्याय संगत है या नहीं ।
खरोला ने कहा की जब वे धरने पर बैठे थे तभी अचानक पुलिस की बहुत सारी गाड़ियां वहां पहुंची और रायवाला इंस्पेक्टर द्वारा यह जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री दो बजे देहरादून से ऋषिकेश के लिए प्रस्थान करेंगे और वह धरना स्थल पर भी पहुंच कर आज धरने को समाप्त करने की वार्ता करेंगे।

सभी लोग इस बात से प्रसन्न थे कि नए मुख्यमंत्री धरना स्थल पर आएंगे और स्थानीय लोगों की बातें सुनेंगे काफी समय इंतजार करने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला देहरादून से छिद्दरवाला होते हुए धरना स्थल की ओर बढ़ रहा था लेकिन अचानक ही काफिला रायवाला की ओर मुड़ गया जबकि सीएम सुरक्षा के सभी अधिकारी डॉग स्क्वाड मेटल डिटेक्टर आदि द्वारा धरना स्थल की जांच कर ली गई थी। यहां तक कि फूल मालाओं की भी जांच की गई।और कोई भी काला वस्त्र धरना स्थल पर ना हो इसकी भी पुलिस द्वारा जांच की गई। लेकिन अचानक इस तरह से मुख्यमंत्री का आखरी समय पर धरना स्थल पर ना पहुंचने पर लोगों में रोष व्याप्त है।
खरोला,बताया कि अचानक ही मुख्यमंत्री का इस तरीके से ना आना कोई अचंभित करने वाली बात नहीं थी क्युकी उन्हें पहले से ही अंदेशा था कि ऋषिकेश के विधायक विधानसभा के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल कभी भी मुख्यमंत्री को धरना स्थल तक नहीं पहुंचने देंगे क्योंकि इस वक्त क्षेत्रीय विधायक की पूरी प्रतिष्ठा इस धरने की खिलाफत करने से जुड़ी हुई है और वह नहीं चाहते प्रदेश के मुख्यमंत्री या कोई भी अधिकारी धरने की जानकारी लें या इस धरने को समाप्त करे।

खरोला, ने कहा की क्षेत्रीय विधायक का इस तरह का व्यवहार अत्यंत निंदनीय है। विधायक के लिए जनता की समस्याओं का निवारण करना उसकी प्राथमिकता होती है न की झूठे वादे करके जनता को गुमराह करना। समय आने पर ऋषिकेश की जनता क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल को इसका सबक सिखाएगी ।
