*ऋषिकेश पुलिस ने किया सेंट्रो कार सहित 17 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार।*

ऋषिकेश दिनांक12 जुलाई 2021_
ऋषिकेश पुलिस ने सेंट्रो कार में 17(सत्रह) पेटी अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए एक शराब तस्कर को सेंट्रो कार सहित गिरफ्तार किया है।
ज्ञात हो कि थाना एवं चौकी क्षेत्र मे नशा एवं शराब तस्करों के विरुद्ध पुलिस द्वारा टीम गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर गठित पुलिस की टीम के द्वारा आज दिनांक 12/07/2021 को नया रेलवे स्टेशन ऋषिकेश के पास से चेकिंग के दौरान एक सेंट्रो गाड़ी UA07-S-5542 के चालक राकेश सिंह भंडारी पुत्र कुंदन सिंह भंडारी निवासी बलजीत फार्म खदरी श्यामपुर ऋषिकेश जिला देहरादून को रोककर चेक किया तो उसमें अवैध 17 पेटी अंग्रेजी शराब (15 पेटी 8pm व्हिस्की एवं 2 पेटी Royal challenge व्हिस्की) बरामद हुई।

पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम की धारा 69/72 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर वाहन को वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया है।
अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
उप० नि० अरुण त्यागी
(चौकी प्रभारी आईएसबीटी ऋषिकेश)
2- कांस्टेबल संदीप राठी
3- कॉन्स्टेबल बृजेश कुमार आदि शामिल थे।
