News

वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान में ऋषिकेश पुलिस ने किया दो फरार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार।

ऋषिकेश दिनांक 24 फरवरी 2021
ऋषिकेश पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान में 2 पुरुष वारंटी को गिरफ्तार किया है।
ज्ञात हो कि वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।


अभियान के तहत पुलिस ने (02) पुरुष वारंटी अभियुक्त “कमलेश कुमार पुत्र रमाकांत” निवासी गली नंबर 11 शिवाजी नगर आईडीपीएल (ऋषिकेश) एवं “संजय नाथ पुत्र स्वर्गीय कपूर नाथ” निवासी ग्राम घोसीपुरा सपेरा बस्ती स्कूल के पास थाना पथरी जनपद (हरिद्वार) को गिरफ्तार किया गया है!
दोनों वारंटी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।