*महिला को सम्मोहित कर सोने चांदी का सामान ठगने वाले हाईप्रोफाइल बाबा से पुलिस ने किया ठगा हुआ सामान बरामद, बरामद सामान की अनुमानित कीमत लगभग 72 लाख रूपए।*

ऋषिकेश दिनांक 18 जुलाई 2021_
ऋषिकेश पुलिस ने सम्मोहन कर ठगी करने वाला बाबा से उसकी निशानदेही पर ठगा हुआ सामान बरामद किया है।
ज्ञात हो कि दिनांक 10 जुलाई 2021 को कोतवाली ऋषिकेश में शिकायतकर्ता हितेंद्र सिंह पंवार (गढ़वाल ज्वेलर्स) निवासी 45 देहरादून रोड ऋषिकेश ने एक प्रार्थना पत्र दिया गया था कि मेरी पत्नी को कुछ मानसिक समस्या है, जिसका फायदा उठाकर योगी प्रियव्रत अनिमेश उर्फ महेंद्र उर्फ रोबिन खलीफा उम्र 35 वर्ष पुत्र श्री सुल्तान सिंह निवासी आजाद नगर थाना मॉडल टाउन पानीपत हरियाणा, हाल निवासी नेचर विला विला नंबर 21 लाल थप्पड़ थाना डोईवाला देहरादून के द्वारा आध्यात्मिक इलाज से उपचार के बहाने कई बार अपने निवास नेचर विला, विला नंबर 21 में मेरी पत्नी को बुलाकर खाने की दवाइयां दी गईं व सम्मोहित कर अलग-अलग तिथियों में दिसंबर 2019 से अब तक एक रुद्राक्ष की माला, सोने का ब्रेसलेट, रुद्राक्ष का ब्रेसलेट, सोने की माला, सोने की 04 अंगूठी, तुलसी की माला तथा कुछ रुपए नगद भी लिए गए हैं।
2 जुलाई 2021 को दुकान का सामान मिलाने पर मुझे उक्त जानकारी हुई है।
शिकायतकर्ता की उक्त शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में पुलिस द्वारा योगी प्रियव्रत अनिमेश शर्मा के विरुद्ध मुकदमा कायम किया गया था।

जिसके पश्चात कोतवाली ऋषिकेश में पुलिस टीम का गठन कर नामदर्ज अभियुक्त को गिरफ्तार कर, अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से सोने व चांदी का सामान बरामद किया गया था।
दिनांक 17 जुलाई 2021 की सायं को उपरोक्त अभियुक्त की पुलिस कस्टडी रिमांड के पश्चात उसकी निशानदेही पर उसके आवास से ठगा हुआ अन्य शेष माल बरामद किया गया है।
पुलिस द्वारा बाबा से बरामद सामान की कीमत लगभग 72 लाख रुपए आंकी गई है। बाबा को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
शिशुपाल सिंह नेगी
(प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश)
1- मनमोहन सिंह नेगी
(वरिष्ठ उप निरीक्षक ऋषिकेश)
2- मुकेश नेगी(उप निरीक्षक)
3- कांस्टेबल तेज सिंह
4- कांस्टेबल अमित राणा
5- कांस्टेबल सचिन सैनी
8- आरक्षी संदीप छाबड़ी
आदि शामिल रहे।
