प्रधानमंत्री मोदी से एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने की मुलाकात

राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की अटकलों के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 50 मिनट की बैठक की। बैठक की तस्वीरें प्रधानमंत्री कार्यालय से ट्वीट की गईं।
पवार ने कहा कि किसी भी राजनीति पर चर्चा नहीं हुई और राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री पद के लिए दौड़ से पहले ही इनकार कर चुके हैं। यह मुलाकात मानसून सत्र से दो दिन पहले आई है।
पवार ने शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंथनी के साथ बैठक की थी, जिसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत भी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री के साथ हुई इस बैठक में राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा दी है।
