News

*गंगा स्नान करने गए 65 वर्षीय अधेड़ बाबा को मुनी की रेती “जल पुलिस” ने डूबने से बचाया।*

ऋषिकेश दिनांक 19 जुलाई 2021_
गंगा नदी में स्नान करने गए 65 वर्षीय बाबा को जल पुलिस ने डूबने से बचाया।


जानकारी के अनुसार किशन गोपाल मेहता पुत्र श्री दयाराम निवासी सेक्टर 9 बालावाघाट फरीदाबाद हरियाणा उम्र 65 वर्ष जो लगभग 2 वर्ष से नाव घाट पर ही रहता है। नावघाट पर गंगा नदी में स्नान हेतु गया और अचानक बहने लगा। जिसकी सूचना स्थानीय व्यक्तियों द्वारा थाना मुनि की रेती क्षेत्रान्तर्गत नाव घाट पर तैनात जल पुलिस कर्मियों को दी गयी।


सूचना पर जल पुलिस कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और उक्त व्यक्ति को बचा लिया गया। किशन गोपाल मेहता ने पुलिस टीम का उसका जीवन बचाने के लिए धन्यवाद अदा किया।
पुलिस बचाव टीम में जल पुलिस कर्मी सुभाष ध्यानी, रवि राणा, जयदीप सिंह आदि शामिल रहे।