*विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के दबाव में पुलिस व विद्युत विभाग कर रहे हैं काम / जयेंद्र रमोला।*

ऋषिकेश दिनांक 20 जुलाई 2021_
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने विधायक प्रेमचंद अग्रवाल पर आरोप लगाते हुए कहा है कि विद्युत विभाग ऋषिकेश शहरी व ग्रामीण द्वारा विधानसभा अध्यक्ष के इशारों पर मेरे नाम विद्युत पोलों पर लिखे होने की प्राथमिक सूचना रायवाला थाने व ऋषिकेश कोतवाली में दी गई थी, जिसमें स्पष्ट लिखा है कि जयेन्द्र रमोला व कनक धनाई आदि के नाम लिख दिये गये हैं लेकिन कहाँ पर नुक़सान हुआ ये भी कहीं नहीं लिखा है। तो पुलिस ने कैसे बिना जाँच पड़ताल किये ये मुक़दमें दर्ज किये? जो बहुत ही शर्मनाक है जिससे कहीं ना कहीं स्पष्ट होता है कि सत्ता से डरी हुई पुलिस बिना जाँच के उनके दबाव में आकर विपक्ष व आम लोगों के विरूद्ध कार्यवाही कर रही है।

जबकि मेरे स्वयं के द्वारा पूर्व में भी कई शिकायतें ऋषिकेश कोतवाली व थाना रायवाला मेरे द्वारा दी गई हैं, जिसकी रिसीविंग मेरे पास हैं परन्तु सभी मामले जाँच करने के बहाने दर्ज नहीं किये गये। इससे स्पष्ट है कि पुलिस दोहरा रवैया अपना रही है और विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के दवाब में कार्य कर रही है क्योंकि अगर विद्युत पोलों पर मेरा नाम लिखा होना जुर्म है तो विद्युत पोलों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के कट आउट लगना, विधानसभा अध्यक्ष के हाइटेंसन पोलों पर होर्डिंग लगना व जिओ के क्लैंप से लेकर उनके द्वारा खम्बों पर अपने डिवाइस रखना भी जुर्म है। परन्तु उन पर कोई कार्यवाही नहीं होती जो की अपने आप में हास्यास्पद और राजनीति से भरा है। उपरोक्त आरोपों से स्पष्ट है कि ये सब विधानसभा अध्यक्ष के इशारों पर की गई कार्यवाही है। क्योंकि पिछले काफ़ी समय से मैं उनके द्वारा किये गये झूठे वादों की पोल खोलने का काम कर रहा हूँ इसलिए कहीं ना कहीं विधानसभा अध्यक्ष घबराये हुऐ हैं और वे इस तरह पुलिस व सरकारी विभाग को हथियार बना कर मुझ पर इस्तेमाल करने का काम कर रहे हैं।
रमोला ने आगे कहा कि मैं इन धमकियों से डरने वाला नहीं हूं तथा आगे भी हमेशा विधानसभा अध्यक्ष के अन्याय और झूठ के ख़िलाफ़ लड़ता रहूँगा चाहे वे जितने भी मुक़दमें क्यों करवा दें ।
