News

*”बड़ी सफलता” किडनैप हुए नाबालिक लड़के को ऋषिकेश एवं बिजनौर की पुलिस ने मिलकर मात्र 5 घंटे में किया सकुशल बरामद / अपहरणकर्ता को किया गिरफ्तार।*

ऋषिकेश दिनांक 24 जुलाई 2021_
किडनैप हुए 12 वर्षीय नाबालिक लड़के को 5 घंटे में एसओजी देहात ,ऋषिकेश पुलिस व बिजनौर पुलिस की संयुक्त टीम ने धामपुर से सकुशल बरामद करते हुए किडनैपर गिरफ्तार किया है।कोतवाली ऋषिकेश में शिकायतकर्ता रामप्रसाद (काल्पनिक नाम) ऋषिकेश
के द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि *राजन उर्फ़ बोला पुत्र श्री लल्लन पटेल, निवासी गांव सरिया बिर्थी पोस्ट सरिया बाजार थाना पहाड़पुर जिला मोतिहारी बिहार, हाल निवासी *माया मार्केट श्यामपुर ऋषिकेश* नाम के एक राज मिस्त्री जिसने करीब 1 वर्ष पूर्व लगभग 6 माह तक मेरे मकान में कार्य किया था ने मेरे 12 साल के लड़के का अपहरण कर लिया है। तथा 2(दो) घंटे के अंदर ₹ 15 लाख की फिरौती मांगी है।शिकायतकर्ता की उक्त शिकायत पर कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा लिख लड़के को बरामद करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई।
जिसके पश्चात अपहरणकर्ता के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस करते हुए लगातार उसका पीछा किया गया।

जिस पर टीम अपहरणकर्ता के पीछे पीछे ऋषिकेश से रायवाला होते हुए हरिद्वार, नजीमाबाद, नगीना से धामपुर पहुंची। जहां थाना प्रभारी धामपुर को उपरोक्त घटना का विवरण देकर लोकेशन की जानकारी दी गई व संयुक्त रूप से आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। जिस पर लगातार लोकेशन ट्रेस करते हुए नगीना की तरफ से आती हुई एक रोडवेज बस को रोककर चेक किया गया तो उसमें एक व्यक्ति एक बच्चे के साथ बैठा मिला। व्यक्ति का फोटो से मिलान किया तो राजन उर्फ भोला मिला। जिस पर बच्चे को सकुशल बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा कर जेल भेजा गया।
बच्चे को सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम में
डीसी ढोडियाल
(क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश)
शिशुपाल सिंह नेगी
प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश)
ओम शांति भूषण
(प्रभारी एसओजी देहात)
मनमोहन सिंह नेगी
(वरिष्ठ उप निरीक्षक ऋषिकेश)
शांति प्रसाद चमोली
(उप निरीक्षक एसओजी देहात)
राम नरेश शर्मा
(चौकी प्रभारी श्यामपुर)
कुलदीप पंत
(चौकी प्रभारी आईडीपीएल)
उत्तम रमोला
(चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट)
उप निरीक्षक शिव प्रसाद डबराल
उप निरीक्षक अरुण त्यागी
आरक्षी नवनीत नेगी
(एसओजी देहात)
आरक्षी कमल जोशी
(एसओजी देहात)
आरक्षी नीरज कुमार
आरक्षी संदीप छाबड़ी
आरक्षी सचिन सैनी
आरक्षी गौरव पाठक
आरक्षी शीशपाल
आरक्षी सचिन राणा
आरक्षी अनित कुमार
आरक्षी विकास कुमार
महिला आरक्षी जमुना नेगी
आदि शामिल रहे।