News

*ऋषिकेश के एक होटल में टिहरी गढ़वाल निवासी 21 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट बरामद।*

ऋषिकेश दिनांक 25 जुलाई 2021_
देहरादून रोड स्थित एक होटल में टिहरी निवासी 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
दिनांक 25 जुलाई 2021 को देहरादून रोड स्थित नटराज चौक के पास होटल मोती महल नटराज चौक ऋषिकेश के मालिक आशीष एवं विक्की ने कोतवाली ऋषिकेश आकर सूचना दी कि उनके होटल में दिनांक 24 जुलाई 2021 को एक व्यक्ति आशीष राणा पुत्र श्री पुरुषोत्तम राणा निवासी ग्राम सेम टिहरी गढ़वाल आकर ठहरा था।
आज 25 जुलाई को उक्त यात्री के द्वारा अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला गया। जिसके पश्चात हम लोगों के द्वारा कमरे की खिड़की से स्लाइडिंग विंडो को खिसकाकर, पर्दा हटाकर देखा तो उक्त यात्री के द्वारा छत के पंखे में रस्सी बांधकर व गले में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली गई है।


उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश एवं उप निरीक्षक अरुण त्यागी चौकी प्रभारी आईएसबीटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, तो देखा की होटल का कमरा अंदर से बंद है। आवश्यक बल प्रयोग कर दरवाजे को खोला गया तो कमरे के अंदर छत के पंखे से एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है। मौके पर वीडियो एवं फोटोग्राफी करते हुए शव को नीचे उतारा गया। शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसके पश्चात पंचायत नामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु ऐम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश की मोर्चरी में भिजवाया गया। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
मृतक के पास से मिले साक्ष्यों के आधार पर मृतक का नाम व पता आशीष राणा पुत्र श्री पुरुषोत्तम राणा उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम सेम टिहरी गढ़वाल ज्ञात हुआ है।